Marks Percentage और SGPA से CGPA कैलकुलेटर

सेमेस्टर रिजल्ट आने के बाद सबसे आम सवाल होते हैं: मेरे कितने प्रतिशत बने, और अब तक का मेरा CGPA कितना है? छत्तीसगढ़ की राज्य यूनिवर्सिटीज़ (ABVV बिलासपुर, PRSU रायपुर, HYV दुर्ग, SMKV बस्तर, SGGV सरगुजा और SNPV रायगढ़) में NEP 2020 लागू होने के बाद ग्रेडिंग और क्रेडिट सिस्टम आ गया है, इसलिए अब SGPA और CGPA की समझ भी ज़रूरी है।

नीचे का टूल दो काम करता है: आपके अंकों का प्रतिशत निकालता है, और अलग-अलग सेमेस्टर के SGPA से क्रेडिट के अनुसार औसत, यानी CGPA, निकालता है।

Marks Percentage और SGPA से CGPA कैलकुलेटर

1) अंकों का प्रतिशत

2) सेमेस्टर SGPA से CGPA (क्रेडिट के अनुसार औसत)

ⓘ CGPA को प्रतिशत में बदलने का फ़ॉर्मूला हर यूनिवर्सिटी का अलग होता है — अपनी मार्कशीट या अध्यादेश में लिखा तरीका ही मानें।

SGPA और CGPA में फर्क

SGPA (Semester Grade Point Average) एक सेमेस्टर का औसत ग्रेड पॉइंट है। CGPA (Cumulative Grade Point Average) अब तक के सभी सेमेस्टर का औसत है। CGPA निकालते समय हर सेमेस्टर के SGPA को उस सेमेस्टर के कुल क्रेडिट से गुणा करते हैं, सबको जोड़ते हैं और फिर कुल क्रेडिट से भाग देते हैं। अगर हर सेमेस्टर के क्रेडिट बराबर हों, तो CGPA सीधे SGPA का साधारण औसत बन जाता है।

क्रेडिट कहाँ देखें

हर सेमेस्टर के कुल क्रेडिट आपकी मार्कशीट पर लिखे होते हैं। अगर मार्कशीट पास न हो, तो अपनी यूनिवर्सिटी का NEP सिलेबस देखें, जिसमें हर पेपर के क्रेडिट दिए होते हैं। आपकी यूनिवर्सिटी का सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र यहाँ यूनिवर्सिटी चुनकर देख सकते हैं।

CGPA को प्रतिशत में कैसे बदलें?

यह फ़ॉर्मूला हर यूनिवर्सिटी अपने अध्यादेश में अलग तय करती है, इसलिए हमने कोई एक फ़ॉर्मूला टूल में नहीं डाला है। नौकरी या एडमिशन के फॉर्म में प्रतिशत भरना हो तो मार्कशीट के पीछे लिखा तरीका या यूनिवर्सिटी की आधिकारिक सूचना ही मानें।

रिजल्ट से जुड़े और सवालों के लिए हमारा लेख Retotaling और Revaluation में फर्क भी पढ़ें।

Never miss an update for this examGet a notification when new results, admit cards or notices are published. / नई अपडेट की सूचना पाएं।